सामाजिक सरोेकार से जुड़ी बालाघाट की पुलिस,दो स्कूलों को लिया गोद - rashtrmat.com

सामाजिक सरोेकार से जुड़ी बालाघाट की पुलिस,दो स्कूलों को लिया गोद

राष्ट्रमत न्यूज रायपुर (ब्यूरो)। नक्सल गतिविधियों से राहत मिलने के बाद बालाघाट पुलिस अब केवल कानून.व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गई है,बल्कि सामाजिक सरोकारों के माध्यम से भरोसे और विकास की नई इबारत लिख रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने आदिवासी बहुल क्षेत्र पाथरी में किया नवाचार जिसकी सराहना हो रही है। नव्ही पंचायत के चुकाटोला और तबडूटोला में आयोजित अडाप्ट कैंप के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक शालाओ को गोद लेकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि सुरक्षा के साथ.साथ शिक्षा भी समाज की मजबूती की सबसे बड़ी नींव है।


दो सौ स्कूलों को गोद लेने का लक्ष्य
लंबे समय तक नक्सल प्रभाव की छाया में रहे क्षेत्र में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। पुलिस की सतत सर्चिंग और सुरक्षा अभियानों से जंगलों में शांति स्थापित हुई है। वहीं अब पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आ रहा है। नव्ही पंचायत के चुकाटोला और तबडूटोला में प्राथमिक स्कूल को गोद लेने का निर्णय इसी सोच का परिणाम है। पुलिस ने जिले के आदिवासी अंचलो की लगभग 200 स्कूलों को गोद लेने का लक्ष्य रखा है।  जिसके तहत स्कूलो में बच्चों के लिये सुविधायें बढाई जायेगी और बच्चो को सामाजिक पांरपरिक और सामान्य ज्ञान का बोध भी करवाया जायेगा।
मूल भूत सुविधा मुहैया कराएंगे
पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि पुलिस स्कूल में शिक्षा से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न रहे। इस पहल के तहत स्कूल में शैक्षणिक सामग्री टेबल.कुर्सी बेंच स्टेशनरी खेल सामग्री साफ.सफाई की व्यवस्था और आवश्यकतानुसार अन्य संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही बच्चों में अनुशासन स्वच्छता नैतिक मूल्यों और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस समय.समय पर मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित करेगी।
बंदूक के साथ किताब की ताकत
पुलिस और ग्रामीणों के बीच बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि विकास और शांति साथ.साथ आगे बढ़ सकते हैं। इन आदिवासी गांव में शुरू हुआ यह अडाप्ट कैंप न केवल एक स्कूल को गोद लेने तक सीमित है बल्कि यह एक सकारात्मक सोच का प्रतीक है। यह पहल दशार्ती है कि पुलिस अब बंदूक के साथ.साथ किताब की ताकत को भी समझ रही है।