राष्ट्रमत न्यूज रायपुर/दुर्ग/बलरामपुर (ब्यूरो)। दुर्ग जिले के समौदा में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार कई सालों से अफीम की खेती कर रहे थे। पुलिस ने चार ट्रेक्टर अफीम बरामद की। पांच एकड़ से ज्यादा जमीन पर चार साल से अफीम की खेती हो रही थी। इधर बलरामपुर जिले में त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे अफीम की तैयार फसल देखी गयी।अफीम पूरी तरह से तैयार थी और डोडों में चीरा भी लगाया गया था।

14 लाख 30 हजार पौधे बरामद
दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद दूसरा मामला बलरामपुर जिले से आया है। जहां मंगलवार (10 मार्च) त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे अफीम की खेती की गई थी। अफीम पूरी तरह से तैयार थी और डोडों में चीरा भी लगाया गया था।छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने अफीम की खेती करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकर (पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष दुर्ग) सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम समोदा और झेनझरी के बीच स्थित फार्महाउस से करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं। खेत से करीब 14 लाख 30 हजार पौधे बरामद किए गए हैं।ग्रामीणों ने पुलिस की बुलडोजर कार्रवाई को सही बताते हुए आरोपी विनायक और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

किसने अफीम उगाया इसकी जांच जारी
मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों की सूचना पर कुसमी एसडीओपी सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। जहां अफीम जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, खेत किसका है, किसने अफीम उगाया इसकी जांच जारी है। वहीं, दुर्ग जिले में अफीन उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला है। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। 20 साल पुराने इस कब्जे को मंगलवार (10 मार्च) को पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। मामला जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र का है।मौके से पुलिस टीम ने बड़ी मात्रा में सूखे डोडे बरामद किया है, जिसमें खसखस भरे हुए हैं।बलरामपुर कुसमी SDOP आशीष कुंजाम सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां अफीम के डोडे तैयार मिले, और डोडों में चीरा भी लगाया गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अफीम के डोडों से अफीम निकाला जा रहा था।

मक्के के फसल को भी उजाड़ा जा रहा है
बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार के खेत में अफीम को उखाड़ने के बाद अब खेत में लगे मक्के के फसल को भी पुरी तरह उजाड़ा जा रहा है। पूरे खेत को खाली किया जा रहा है।नायब तहसीलदार क्षमा यदु ने कहा कि 32 डिसमिल जमीन पर तार घेरकर कब्जा किया गया था। जिसे आज हटाया गया है। राजस्व की टीम अन्य अवैध कब्जे की भी जांच कर रही है।

अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला
विनायक के भाई बृजेश ताम्रकार की समोदा गांव में 32 डिसमिल जमीन पर पिछले 20 साल से अवैध कब्जा था। जिसमें उसने दुकान बना लिया था। वह बिल्डिंग मटेरियल बेचा करता था। ग्रामीणों ने बताया कि साल 2013 में इसे तोड़ने का आदेश दिया गया था, लेकिन अब तक नहीं टूटा। 10 मार्च 2026 को अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला।