तार फैक्ट्री में भीषण आग लगी,ज्वलनशील पदार्थ के चलते आग तेजी से फैली - rashtrmat.com

तार फैक्ट्री में भीषण आग लगी,ज्वलनशील पदार्थ के चलते आग तेजी से फैली

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित कावेरी इंडस्ट्री के तार फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आॅयल केमिकल और ज्वलानाशील पदार्थ के चलते आग बड़ी तेजी से फैली। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे इलाके में अफरा.तफरी मच गई। दमकल विभाग और पुलिस की टीम राहत.बचाव कार्य में जुटी। एक घंटे की मशकल के बाद आग पर काबू पाया जा सका।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ।प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

आग तेजी से फैलने लगी

  फैक्ट्री परिसर से अचाघटना स्थल पर मौजूद निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी-फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए तुरंत फैक्ट्री खाली कराई। जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है।नक धुआं उठता दिखाई दिया। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं। फैक्ट्री में तार, ऑयल, केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी।

एक घंटी बाद आग बुझी

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया, ताकि कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में न आए। आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। आग से फैक्ट्री में रखे कच्चे माल और मशीनरी को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।घटना के दौरान आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और एहतियातन कूलिंग का काम जारी है।