राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले के लांजी वन परिक्षेत्र के अमेड़ा (ब) गांव में शनिवार को वन विभाग की टीम ने तलाशी के दौरान सागौन की 141 नग लकड़ी जब्त की है। विभाग के अनुसार, जब्त लकड़ी की कुल मात्रा 2.076 घनमीटर है। मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लकड़ी के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।अधिकारी के मुताबिक, लकड़ी कहां से लाई गई थी, इसकी जांच की जा रही है।

सागौन की चिरान के 141 नग बरामद
पश्चिम लांजी वन परिक्षेत्र अधिकारी सपन ताम्रकार के अनुसार, तिजु दमाहे के घर की तलाशी के दौरान सागौन की चिरान के 141 नग बरामद हुए, जिनकी मात्रा 0.791 घनमीटर है। इसके अलावा 9 लट्ठे भी जब्त किए गए, जिनकी मात्रा 1.285 घनमीटर बताई गई है। दोनों की कुल मात्रा 2.076 घनमीटर है।

लकड़ी कहां से आई जाच की जा रही
यह कार्रवाई दक्षिण सामान्य वनमंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई। कार्रवाई में पश्चिम लांजी वन परिक्षेत्र अधिकारी सपन ताम्रकार, पूर्व लांजी वन परिक्षेत्र अधिकारी शुभम कुल्हाडे, पश्चिम लांजी वन परिक्षेत्र का वन अमला और रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) के सदस्य शामिल रहे।वन परिक्षेत्र अधिकारी के मुताबिक, लकड़ी कहां से लाई गई थी, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल विभाग की ओर से लकड़ी के स्रोत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।