आयुर्वेद डाॅक्टर बोले,स्टापेंड बढ़ने के बाद ही आंदोलन से हटेंगे,OPDबंद रही - rashtrmat.com

आयुर्वेद डाॅक्टर बोले,स्टापेंड बढ़ने के बाद ही आंदोलन से हटेंगे,OPDबंद रही

*रीवा में 13वें दिन उग्र हुआ आयुर्वेद डॉक्टर्स का आंदोलन
*OPD सेवा ठप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े डॉक्टर
*बोले- जब तक मांग पूरी नहीं, तब तक नहीं खुलेगा ताला
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद डॉक्टर्स का आंदोलन 13वें दिन और उग्र हो गया है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे आयुर्वेद डॉक्टरों ने OPD सेवाएं ठप कर दी हैं। आंदोलनकारी डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनका स्टाइपेंड नहीं बढ़ाया जाता, तब तक ताला नहीं खुलेगा।
डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ती जा रही
लगातार 13 दिनों से जारी आंदोलन के बावजूद मांग पूरी नहीं होने से डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में उन्होंने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।
मांगे पूरी होने तक प्रोटेस्ट
आंदोलनकारी डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि जब तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। OPD सेवाएं बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि डॉक्टरों के 13 दिनों से जारी आंदोलन के बीच जिम्मेदार अधिकारी उनकी मांगों पर क्या निर्णय लेते हैं और आंदोलन समाप्त कराने के लिए क्या पहल की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *