*नर्सिंग आफिसर और पैरामेडिकल स्टाफ की स्वास्थ विभाग में भारी कमी
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले में स्वास्थ सेंवाओं को संजीवनी देने के लिये राज्य सरकार ने 67 मेडिकल आफिसरों की नियुक्ति कर दी है। जो जिले के अलग अलग विकासखंडों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन देखा जाए तो ऐसे कई विकास खंड हैं जहां अब भी पद रिक्त पड़े हैं। खासकर आदिवासी क्षेत्रों में। बिरसा,बैहर और परसवाड़ा विकास खंड में स्वास्थ्य विभाग केा अब इलाज की जरूरत है।

बैहर विकासखंड में विशेषज्ञ डाक्टरो 5 रिक्त
वर्तमान स्थिति में अब भी जिले के स्वास्थ विभाग में कई पद खाली है। बालाघाट जिले के बैगा बाहुल बैहर विकासखंड में विशेषज्ञ डाक्टरो के पांच पद स्वीकृत पद है, जिसमें सभी पद खाली है। मेडिकल आफिसर के 11 पद स्वीकृत है, जिनमें अब 09 पद भरे गये है, वही अभी भी 02 पद खाली है। नर्सिंग आफिसर के 19 पद स्वीकृत है, जिनमें 18 भरे है और 01 पद रिक्त है। पैरामेडिकल स्टाफ के 26 पद स्वीकृत है, जिनमें 07 भरे है और 19 खाली है।

विशेषज्ञ डाक्टर के तीन पद रिक्त
इसी तरह बैगा बाहुल बिरसा विकासखंड में भी विशेषज्ञ डाक्टर के तीन पद स्वीकृत है, लेकिन सभी पद रिक्त पडे है। मेडिकल आफिसर के 9 पद स्वीकृत है, जिनमें अब 07 पद भरे गये है और दो पद अब भी खाली है। नर्सिंग आफिसर के 11 पद स्वीकृत, जिसमें 9 भरे गये है, लेकिन दो पद रिक्त है। पैरामेडिकल स्टाफ के 19 पद है, जिनमें सात भरे और 12 खाली है। इसके अलावा परसवाड़ा में भी विशेषज्ञ डाक्टर के तीन पद स्वीकृत है, जो सभी खाली पडे है। मेडिकल आफिसर के 9 पद स्वीकृत है, जिनमें दो पद रिक्त है और सात भरे जा चुके है। नर्सिंग आफिसर के 17 पद स्वीकृत है, जिनमें 16 भरे गये है, 01 पद खाली है। पैरामेडिकल स्टाफ के 19 पद है जिनमें तीन भरे हुए है और 16 पद खाली है।

मेडिकल आफिसर के 06 पद खाली
स्वास्थ विभाग की ऐसी व्यवस्था के बीच अब भी विडंबना की बात यह है कि मौजूदा समय में जिले के प्रभावित उक्त तीनों ब्लाक में विशेषज्ञ चिकित्सक के सभी 11 पद रिक्त हैं। मेडिकल आफिसर के 29 में से 06 पद खाली हैं। नर्सिंग आफिसर के 47 में 04 पद खाली हैं और पैरामेडिकल आफिसर के 64 में से 47 पद खाली हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि बालाघाट जिले को स्वास्थ विभाग में कर्मचारियों की कितनी आवश्यक्ता है। फिलहाल जिला प्रशासन ने शासन को उक्त रिक्तपदो की पूर्ति के लिये पत्र भेजा है, लेकिन शासन स्तर पर एक्शन देखने नही मिल रहा है।