इंडिया ब्लॉक का कल मार्च,राहुल ने चीफ जस्टिस से मिलने का समय मांगा - rashtrmat.com

इंडिया ब्लॉक का कल मार्च,राहुल ने चीफ जस्टिस से मिलने का समय मांगा

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को बताया किज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार 12 अक्टूबर को इंडिया ब्लाक का मार्च निकालेगा।विपक्षी सांसद जंतर-मंतर भी जा सकते हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी CJI सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे। शाम 4 से 5 बजे के बीच मिलने का समय मांगा गया है।

वोट चोरी’ जारी रखने का आरोप

उन्होंने कहा कि हम CJI को देश में लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग की स्वायत्तता कमजोर करने और ‘वोट चोरी’ जारी रखने का आरोप लगाया। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में प्रदर्शन किया था। इस दौरान तीन बार राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *