अवैध डेयरी हटाने गए दरोगा को लोहे की जंजीर से मारा,24 पर मुकदमा - rashtrmat.com

 अवैध डेयरी हटाने गए दरोगा को लोहे की जंजीर से मारा,24 पर मुकदमा

राष्ट्रमत न्यूज लखनऊ(ब्यूरो)। पुलिस बल के साथ नगर निगम अवैध डेयरियों हटाने पहुंची थी। चार मोहल्ल्ले से दो सौ भैंसे उठवा लिये गए। इस पर नाराज होकर लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।दरोगा को लोहे की जंजीर से मारा  मारपीट करने वाले 24 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गय है।


पुलिस टीम पर पथराव
राजधानी लखनऊ के पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर पथराव और हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं खुशबू और आफरीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में नामजद और अज्ञात समेत कुल 24 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

200 भैंसें उठवा लीं

नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मंगलवार को नगर निगम की टीम के साथ 3 थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी बल पहुंचा। सभी जवान हेलमेट, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने 4 मोहल्लों से करीब 200 भैंसें उठवा लीं।
हमले में सिर में छह टांके लगे

दरअसल, रविवार को नगर निगम जोन-6 की टीम पुलिस बल के साथ पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के मुताबिक टीम ने कार्रवाई शुरू की तो कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। हमलावरों ने बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी दरोगा विनय पटेल को दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि उन पर लोहे की चेन से भी हमला किया गया। मारपीट में उनकी वर्दी फट गई और वह कीचड़ में गिरकर घायल हो गए। उनके सिर में छह टांके लगे हैं।

 ये बर्दाश्त नहीं होगा -मेयर सुषमा

घटना के बाद टीमों के बाद मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी पहुंचे। यहां मेयर ने कहा, जो पुलिस आपकी सुरक्षा करती है, उस पर हमला स्वीकार नहीं है। पूरा इलाका साफ कर देंगे। इन लोगों ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर हमला किया। आज पूरे इलाके से भैंसें उठवा ली गई हैं। दरोगा पर हमला कर सिर फोड़ दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *