राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा के रतहरा के गडरिया मोड़ क्षेत्र में शनिवार सुबह फिजियोथेरेपिस्ट डाॅ अमित पटेल ने अपने घर में फांसी लगा ली। उन्होने आत्महत्या क्यों की इसका पता पुलिस कर ही है। घर के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है।

घटना के बाद परिवार परेशान
डाॅ.अमित पटेल का पीटीएस चौराहे पर फिजियोथेरेपी क्लिनिक था। यहां वे मरीजों का फिजियोथेरेपी से इलाज करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार परेशान है कि ऐसा उन्होंने कदम क्यों उठाया।
परिवार ने पुलिस को सूचना दी
डाॅ अमित पटेल के खुदकुशी करने की जानकारी जैसे ही सुबह परिवार को लगी उन्होंने पुलिस को सूचित किया।पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही
डाॅ अमित पटेल ने यह कदम क्यों उठाया,फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा।