माओवादियों को सामान्य जीवन की ओर बढ़ने का संदेश - rashtrmat.com

माओवादियों को सामान्य जीवन की ओर बढ़ने का संदेश

 राष्ट्रमत न्यूज,बीजापुर(ब्यूरो)। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शांति और सामाजिक पुनर्स्थापन की दिशा में पुलिस ने एक और पहल की। उसूर ब्लॉक के तर्रेम थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुनर्वासित माओवादियों और ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस दौरान पुनर्वासित माओवादियों और ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, सद्भाव और विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

Meeting held at Tarrem Police Station with rehabilitated Maoists and villagers; appeal made to celebrate Indep

समझाइश दी गई

बैठक में समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित माओवादियों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें शासन की पुनर्वास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने तथा परिवार के साथ सामान्य जीवन व्यतीत करने की समझाइश दी गई।

समाज में बेहतर पुनर्स्थापन के लिए

पुलिस ने बताया कि पुनर्वासित माओवादियों की थाना स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उनके पुनर्वास की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने और समाज में बेहतर पुनर्स्थापन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। बैठक में ग्रामीणों से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।