जिस लड़की के दुष्कर्म में सुधार गृह भेजा गया,उसी के लिए फांसी लगा लिया - rashtrmat.com

जिस लड़की के दुष्कर्म में सुधार गृह भेजा गया,उसी के लिए फांसी लगा लिया

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। रीवा के बाल संप्रेषण गृह बाल सुधार गृह में सोमवार देर रात एक नाबालिग अभिषेक पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सीधी का रहने वाला था। उसे बीते सप्ताह पाक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में संप्रेषण गृह रीवा निरूद्ध किया गया था। उसके हाथ में मिस यू लिखा हुआ था।पिता चन्द्रशेखर पटेल के अुनसार वो जिस लड़की से प्यार करता था,उसके पिता ने ही उसके खिलाफ पाक्सों एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कराया था। तब से वो मानसिक रूप से परेशान रहता था।


पाक्सों एक्ट मामले मंे बंद हुआ था
घटना के बाद पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक अभिषेक पटेल के के हाथ पर एक नाबालिग लड़की का नाम और मिस यू लिखा मिला है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। मृतक को बीते सप्ताह पाक्सो एक्ट के एक मामले में न्यायालय के आदेश पर रीवा के बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध किया गया था।
दोनों के बीच प्रेम था प्रेम
सोमवार देर रात बाल सुधार गृह में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान अमित कुमार तिवारी ने नाबालिग को फंदे से लटका देखा। उन्होंने अन्य कर्मचारियों की मदद से उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि दोनों के बीच था प्रेम था।


बेटा मानसिक तनाव में था
मृतक के पिता चंद्रशेखर पटेल का दावा है कि उनके बेटे और संबंधित नाबालिग लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था। उनका आरोप है कि लड़की के पिता ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। इसके बाद किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया। उनका कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद से उनका बेटा मानसिक तनाव में था।
रात में खाना नहीं खाया
अभिषेक पटेल ने सोमवार रात खाना नहीं खाया था। कर्मचारियों ने उसे भोजन करने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना से पहले उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों और बाल सुधार गृह की परिस्थितियों सहित सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।