राष्ट्रमत न्यूज मऊगंज(ब्यूरो)। मऊगंज जिला अस्पताल में नेत्र रोगियों को अब अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। जिला अस्पताल में लगभग 28 लाख रुपये की लागत से स्थापित आधुनिक याग लेजर मशीन फेको मशीन एवं अन्य आवश्यक उपकरणों का शुभारंभ कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा किया गया।

वस्थाओं का निरीक्षण किया
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशसन की प्राथमिकता है।उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि पूरी तन्मयता संवेदनशीलता एवं सजगता के साथ मरीजों का उपचार सुनिश्चित करें।उन्होंने स्वयं भी अपनी आंखों का परीक्षण कराया तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मशीन का उपयोग मोतियाबिंद सर्जरी में
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण पटेल ने बताया कि याग लेजर मशीन का उपयोग मोतियाबिंद सर्जरी के कुछ माहअथवा वर्षों बाद आंख के पर्दे में उत्पन्न धुंधलेपन को बिना किसी चीरे के दूर करने में किया जाता है जिससे मरीज को पुनः स्पष्ट दिखाई देने लगता है। उन्होंने बताया कि फेको मशीन मोतियाबिंद के आधुनिक ऑपरेशन में उपयोग की जाती है। यह मशीन अल्ट्रासोनिक तरंगों के माध्यम से आंख के धुंधले प्राकृतिक लेंस को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर बाहरनिकालती है तथा बिना टांके के नया लेंस प्रत्यारोपित करने में सहायक होती है। इससे मरीज को कम समय में सुरक्षित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध हो पाता है।

भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया
डॉ. पटेल ने बताया कि जिला अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 50 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इन आधुनिक मशीनों के स्थापित होने से अब मरीजों को उन्नत नेत्र चिकित्सा सेवाएं जिले में ही उपलब्ध हो सकेंगी।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का भी निरीक्षण किया तथा वहां बच्चों एवं माताओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के सभी विभागों में आवश्यक उपकरणों एवं उपचार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. एस.डी-कोल डॉ प्रद्युम्न शुक्ला डॉ. लक्ष्मण पटेल सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।