बालाघाट की पुलिस चावल घोटाला करने वालों को बचा रही-कंकर मुंजारे - rashtrmat.com

बालाघाट की पुलिस चावल घोटाला करने वालों को बचा रही-कंकर मुंजारे

राष्ट्रमतन्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने बालाघाट के चर्चित चावल घोटाले ममाले पर जांच एजेंसियां और पुलिस असली आरोपियों को बचा रही है। जानबुझकर जांच की गति धीमी कर दी गयी है। यह घोटाला एक हजार करोड़ रुपए का घोटाला है। अभी तक पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे जाहिर है कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है।


रामकिशोर अब तक गिरफ्तार नहीं
कंकर मुंजारे ने कहा कि इतने बड़े आर्थिक अपराध के बावजूद जांच की गति बेहद धीमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कई प्रभावशाली लोगों की भूमिका होने के कारण जांच प्रभावित हो रही है। रामकिशोर कावरे के भाई की राईसमील में 75 ट्रक चावल खाली हुआ है, विभाग के इशारे पर वही से सारे कागजत बनते थे। और वहीं से थप्पा लगता है। लेकिन एसपी आदित्य मिश्रा उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रहे है।
एसपी बताएं ट्रक का चावल कहां गया
एफसीआई के साथ मिलकर सबको बचाने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने खाली ट्रक पकड़े है तों चावल कहां गया।यह नहीं बताया जा रहा है। चालक ने सबकुछ बताया है पुलिस को लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। एसपी किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पा रहे है ऐसे अधिकारी को तत्काल हटाया जाना चाहिए।
सारे सबूत मिटा दिये गए
पूर्व सांसद ने कहा अब तक हुई कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। यह हर्ष राईस मील के संचालक को बचाने का काम किया जा रहा है। सीसीटीव्ही फुटेज हटाए गए है। सारे सबूत मिटाये गए है। साक्ष्य मिटाये गए है। बस चालक और इथेनाल प्लांट के मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि संचेती राईस मील में चावल पकड़ा गया था तों उन्हें उस संचालक गंभीर संचेती और सौरभ संचेती को तत्काल पकड़ा जाना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *