रिश्वत लेते वीडियो में रीवा का पटवारी,महिला ने कहा कर्ज लेकर पैसा दे रही हूं - rashtrmat.com

रिश्वत लेते वीडियो में रीवा का पटवारी,महिला ने कहा कर्ज लेकर पैसा दे रही हूं

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। रीवा जिले के मनगवां तहसील के तहत सिरसा में पदस्थ पटवारी वीरेंद्र तिवारी का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो शनिवार को आया। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने वीडियो देखने के बाद जांच के निर्देश दिए हैं। जांच करने के बाद सही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पैसे नामांकन की एवज में दिया 

वीडियो में पटवारी वीरेंद्र तिवारी एक महिला से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पैसे लेने के बाद पटवारी महिला को काम करने का आश्वासन दे रहे हैं। महिला से आवेदन देने के लिए भी कहा जा रहा है। महिला ने बताया कि यह पैसे नामांकन की एवज में दिया है।

उचित कार्रवाई की मांग कर रहे

वीडियो में महिला कह रही है कि मेरा काम कर दीजिएगा।कर्ज आपको पैसा दे रही हूं। बहुत कर्ज हो गया है।वीडियो सामने आने के बाद लोग मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *