बालाघाट में आफत की बारिश,कई वार्ड जल मग्न,नौ स्थानों के पुल पुलिया डूबे - rashtrmat.com

बालाघाट में आफत की बारिश,कई वार्ड जल मग्न,नौ स्थानों के पुल पुलिया डूबे

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।जिले मे हो रही तेज बारिश की वजह से  शहर और ग्रामीण इलाका पानी पानी हो गया। आफत की बारिश और बाढ से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित है।। 03 जुलाई तक जिले में 182 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश की वजह से शहर के कई वार्डो में जल भराव की  स्थिति बन गयी। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। नौ स्थनों के पुल पुलिया भी डूबे।


कई वार्ड जलमग्न,सड़कों से बहा पानी
शहर के वार्ड नंबर 01, 02, 03 04, 10, 13 और 21, 26, 32 समेत अन्य वार्ड में नगरपालिका की बदइंतजामी साफ नजर आई।नगर का वार्ड नं 10 नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर का निवास स्थान है, जिनके वार्ड की सुराना कालोनी के सामने वाली गली और घोड़ागाड़ी गली, जामेआ नूरिया मदरसा परिसर सहित वार्ड के कई इलाकों में पानी सड़क से बहता रहा। हालांकि बाढ की स्थितियों से निपटने के लिये जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है और सूचनाओं के जरिये लोगो को भी अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही है।


नौ स्थानों के पुल पुलियें डूबे
भारी बारिश की वजह से गांवों का संपर्क टूट गया। छोटे छोटे पुल पुलिया डूब गए। परसवाडा के बासी से आमावाही मार्ग, चिखलाझोडी.डोरा से सिंघई मार्ग, बालाघाट के मंझारा.जरेरा पहुंच मार्ग, अमेडा से रट्टा.भानपुर मार्ग, नवेगांव लिंगा से हट्टा मार्ग, बिठली से डाबरी.सोनगुड्डा मार्गए भरवेली हीरापुर मार्ग लामता से चांगोटाला मार्ग, चांगोटोला गुड्रू से नैनपुर मार्ग डूब गया। वही गढ़ी से चिल्टी कान्हा नेशनल पार्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। जहां इन मार्गो से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बालाघाट बस स्टैण्ड से चलने वाली 75 बसें प्रभावित हुई।