सुप्रीम कोर्ट में उठा 370 की बिरयानी' वाला मुद्दा... स्टैंड-अप - rashtrmat.com

सुप्रीम कोर्ट में उठा 370 की बिरयानी’ वाला मुद्दा… स्टैंड-अप

 राष्ट्रमत न्यूज नई दिल्ली(ब्यूरो)। गुरुग्राम में कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो के दौरान ‘370 बिरयानी’ वाली विवादित कॉमेडी का जिक्र करते हुए, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई।इस याचिका में स्टैंड-अप कॉमेडी, पॉडकास्ट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने कंटेंट के लिए एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाने की मांग की गई।वकील विशाल तिवारी ने यह याचिका दायर की है। याचिका में हाल ही में ऑनलाइन फैलाई गई कुछ गलत जानकारी का भी जिक्र किया गया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारत के कई जज और केंद्रीय मंत्रियों ने लंदन में टैक्सपेयर्स के पैसे से बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

फेक न्यूज से नुकसान पहुंचता है

याचिका में कहा गया है कि इस तरह की फेक न्यूज बहुत कम समय में तेजी से फैलती हैं। इस तरह की गुमराह करने वाली खबरें संवैधानिक संस्थाओं के कामकाज, आजादी और मर्यादा को लेकर सवाल खड़े करती हैं।तिवारी ने अपनी याचिका में कहा कि मौजूदा कानूनी सिस्टम अधिकांश घटना होने के बाद प्रतिक्रिया देती हैं और तभी एक्टिव होती हैं जब गलत जानकारी पहले ही वायरल हो चुकी होती है कि उसे बदला नहीं जा सकता।याचिका में कहा गया, ‘जब तक फैक्ट-चेक या आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी होते हैं, तब तक लाखों यूजर्स गलत जानकारी देख, शेयर और उस पर भरोसा कर चुके होते हैं, जिससे नुकसान पहुंचता है।’

एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग

इस याचिका में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल प्रकाशनों पर फैलाई गई गुमराह करने वाली, अपमानजनक और बदनाम करने वाले कंटेंट की जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है।