पंचायत भवन पर पेड़ गिरा,भवन क्षतिग्रस्त,पोस्ट आफिस का काम ठप - rashtrmat.com

पंचायत भवन पर पेड़ गिरा,भवन क्षतिग्रस्त,पोस्ट आफिस का काम ठप

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।जिले के बिरसा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दरेकसा में बीते दिनों आए तेज आंधी.तूफान की वजह से पंचायत भवन परिसर में स्थित एक विशालकाय पेड़ भवन पर गिर गया। जिससे पंचायत भवन का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे पंचायत कार्यालय का नियमित कार्य प्रभावित हो गया है। वहीं भवन में संचालित डाकघर पोस्ट आफिस का संचालन भी बंद हो गया है। वैसे कार्यलीन समय में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
पोस्ट आफिस का संचालन बंद
ग्राम पंचायत के सरपंच फूल सिंह मरावी ने बताया कि 27 जून को दोपहर करीब 3 बजे आए तेज आंधी.तूफान के दौरान पंचायत भवन के समीप खड़ा विशाल पेड़ अचानक भवन पर गिर पड़ा। इससे भवन की छत और बरामदे बारजा को गंभीर क्षति पहुंची। भवन की स्थिति असुरक्षित होने के कारण कर्मचारियों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन में ही पोस्ट आफिस का संचालन होता है जो भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण फिलहाल बंद है। इससे ग्रामीणों को डाक एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सरपंच श्री मरावी ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि पंचायत भवन की मरम्मत के लिए किसी शासकीय योजना के तहत शीघ्र राशि स्वीकृत की जाए ताकि क्षतिग्रस्त भवन का मरम्मत कार्य जल्द शुरू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *