छिंदवाड़ा में 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी निकले सात नाबालिग - rashtrmat.com

छिंदवाड़ा में 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी निकले सात नाबालिग

 राष्ट्रमत न्यूज,जबलपुर(ब्यूरो)। छिंदवाड़ा जिले में सात साल की एक बच्ची के साथ कथित बैड टच का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने 9 से 11 साल की उम्र के सात नाबालिगों को राउंडअप कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बच्ची से छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक चित्र)

अनुचित हरकत की गई

 घटना सोमवार 29 जून को हुई। बच्ची अपने घर के पास आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ नाबालिग उसे बहला-फुसलाकर पास के एक मकान के पीछे सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ अनुचित हरकत की गई।

 बच्ची की बात सुनकर परिवार घबराया

घटना के बाद बच्ची काफी डरी-सहमी हालत में अपने घर पहुंची और परिजनों को रोते हुए पूरी आपबीती बताई। बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने बिना देर किए महिला थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *