अब खाद मिल रही है 2450 रुपए की,किसानों ने किया प्रदर्शन - rashtrmat.com

अब खाद मिल रही है 2450 रुपए की,किसानों ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। जिले की सालेटेका सहकारी सोसायटी में किसानों ने खाद की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया।पहले खाद 1350 की मिलती थी अब 2450रुपए हो गयी। किसान गर्जना संगठन के बैनर तले एकत्रित किसानों ने सरकार से खाद के दाम कम करने और किसानों को राहत देने की मांग की। इस दौरान सोसायटी प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा गया।


किसान गर्जन संगठन में आक्रोश
खरीफ सीजन के बीच खाद की बढ़ती कीमतों को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी के विरोध में सालेटेका सहकारी सोसायटी में किसान गर्जना संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि खाद बीज और कृषि सामग्री के लगातार महंगे होने से खेती की लागत बढ़ गई है। संगठन का आरोप है कि जो खाद पहले 1350 रुपए में मिलती थी, उसकी कीमत अब बढ़कर 2450 रुपए हो गई है। इससे खरीफ सीजन यधान की बुआई के समय किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है।
चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिलेभर की सहकारी समितियों और तहसील मुख्यालयों पर चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सोसायटी प्रबंधन को सौंपकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की अपील की।