केतन मर्डर केस; क्रिकेट से जुड़े तार, सिया के भाई साहिल का करीबी है चेतन - rashtrmat.com

केतन मर्डर केस; क्रिकेट से जुड़े तार, सिया के भाई साहिल का करीबी है चेतन

 राष्ट्रमत न्यूज,पुणे/ मुंबई(ब्यूरो)। महाराष्ट्र के पुणे के किले में हुए सनसनीखेज मर्डर केस की जांच में अब क्रिकेट का एंगल भी सामने आया है। जांच में सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के रिश्तों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।  सिया के भाई साहिल गोयल से कल 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई। उसने बताया है कि उन्हें चौधरी के बारे में पता था जबकि उसके माता-पिता ने पहले कहा था कि उन्हें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।साहिल गोयल ने पुलिस को बताया कि सिया उसके क्रिकेट मैच देखने जाती थीं और वहीं पहली बार चेतन से मुलाकात हुई थी। पुलिस के मुताबिक, बाद में पिछले साल एक कॉमन दोस्त की दिवाली पार्टी में वे फिर मिले, जिसके बाद वे एक-दूसरे के करीब आ गए।