कुएं में गैस रिसने से युवक की मौत - rashtrmat.com

कुएं में गैस रिसने से युवक की मौत

  1. राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। ग्रामीण थाना नवेगांव अंतर्गत सतकुटोला नेवरगांव में घर के पास खेत के कुएं में लगी मोटर सुधारने उतरे एक किसान की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान लक्ष्मण पिता हेमराज लिल्हारे (50) निवासी तीतकुटोला, नेवरगांव के रूप में हुई है।

मृत घोषित कर दिया

बताया जाता है कि कुएं में उतरते ही लक्ष्मण गैस के प्रभाव में आ गए और नीचे गिर पड़े। परिजनों ने कुएं में गिरने की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया और तुरंत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोटर सुधारने कुआं में उतरा था किसान

पूर्व सरपंच सुरेश नगपुरे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किसान खेत में पानी चलाने के लिए मोटर सुधारने कुएं में उतरे थे। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर जिला अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्यवाही की।शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *