पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर नाजिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग - rashtrmat.com

पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर नाजिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा में इस्लाम धर्म के अंतिम पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी देखी जा रही है। महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर अधिवक्ता नाजिया इलाही खान के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
मुस्लिम समाज आहत
ज्ञापन में कहा गया है कि नाजिया इलाही खान ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में इस्लाम धर्म हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम और हजरत आयशा रदियल्लाहो अन्हा के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की है। जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
समाजिक सौहार्द के लिए अनुचित
ज्ञापन में कहा गया है कि समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द एवं धार्मिक सद्भाव के लिए नुकसानदायक हैं।मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने तथा कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए
इस अवसर पर शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद मुबारक अजहरी सहित मुस्लिम समाज के कई प्रतिनिधियों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए धार्मिक सौहार्द बनाए रखने और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *