जर्जर भवनों में विद्यालय संचालन न करें-शीलेन्द्र - rashtrmat.com

जर्जर भवनों में विद्यालय संचालन न करें-शीलेन्द्र

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने विद्यार्थियों को समय पर पुस्तक, गणवेश एवं साइकिल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि अध्ययन में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने विद्यालयों में शौचालय निर्माण एवं खराब शौचालयों की मरम्मत कराने तथा जर्जर भवनों में विद्यालय संचालन न किए जाने के निर्देश दिए।

लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विद्यालयों को वैकल्पिक भवनों में संचालित किया जाए तथा इस संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कमिश्नर ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की समीक्षा कर जिले का परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत से अधिक बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके लिए रेमेडियल क्लास संचालित करने तथा प्रत्येक हायर
सेकेंडरी विद्यालय में आईआईटी, जेईई, नीट एवं सीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों का ओरिएंटेशन कराने पर भी बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *