आपातकाल के खिलाफ BJP ने निकाली मौन रैली - rashtrmat.com

आपातकाल के खिलाफ BJP ने निकाली मौन रैली

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)।भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर जी, विधायक पुरंदर मिश्रा जी एवं मोतीलाल साहू जी के नेतृत्व में आज संध्या को मौन रेली आपतकाल के खिलाफ निकाली गई। कांग्रेस ने द्वारा अपनी सरकार के समय  उनके खिलाफ बोल न सके उनके घोटाले को उजागर न कर सके आपातकाल लगा दिया गया था। पूरे देश में त्राहिमाम मचा दिया गया था।उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को यह बताना जरूरी है कि आपातकाल के दौरान किस तरह लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश लगाया गया था और विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया था।

हमेशा काला अघ्याय रहेगा
उस समय की सरकार के सभी विपक्ष के लोगों को जेल में बंद कर दिया गया था ,तानाशाही सरकार ने पुलिस के द्वारा देश में लाखों लोगों को जेल में बिना किसी अपराध के डाल दिया गया था।आपातकाल इस भारत में हमेशा एक कालाअध्याय रहेगा। भाजपा इस आयोजन से कांग्रेस को बताना चाहती जो कैसे उनकी दाद उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म किया आया।इस अवसर पर जिला महामंत्री अमित मैशेरी, उपाध्यक्ष सत्यम दूबा, नवीन शर्मा, अकबर अली, पन्ना दुबे, पुष्पेंद्र उपाध्याय, रोहित द्विवेदी, राजकुमार राठी, अखिलेश कश्यप, ओमप्रकाश साहू, अर्पित सूर्यवंशी, सीमा साहू, अंबिका यदु, बृजेश अग्रवाल एवं जिला, मंडल, मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *