मानकों से ही तय होती है गुणवत्ता - अग्निहोत्री - rashtrmat.com

मानकों से ही तय होती है गुणवत्ता – अग्निहोत्री

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) की रीवा जिला इकाई के तत्वावधान में बैकुंठपुर के समीप ग्राम जोड़ोंरी में भारतीय मानकों से संबधित जानकारी के लिए क्षेत्रीय महिलाओं की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम समन्वयक निशा अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में मानकों का काफी अहम् रोल होता है, इसी से व्यक्ति, सामग्री आदि की गुणवत्ता तय की जा सकती है। खासतौर पर जीवनपयोगी वस्तुओं के संबंध में हर व्यक्ति जागरूक होगा तभी वह ज्यादा सुरक्षित हो पायेगा।
गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग करें
   बैकुंठपुर के समीप ग्राम जोड़ोंरी में आयोजित क्षेत्रीय महिलाओं की कार्यशाला में फूलमती स्वसहायता समूह की पदाधिकारी पूनम नामदेव तथा प्रिया स्वसहायता समूह की पदाधिकारी सोना विश्वकर्मा के नेतृत्व में आधा सैकड़ा महिलाओं ने भारतीय मानकों के बारे में जानकारी हासिल की। प्रशिक्षण निशा अग्निहोत्री एवं सोशल एक्विस्ट डॉ मुकेश येंगल ने प्रदान किया। इस अवसर पर विकास सोनी, ग्राम सरपंच, सचिव सहित महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण में बताया गया कि पीने का पानी, खाद्य सामग्री, बच्चों के खिलौने, सैनेटरी पैड, सिलेंडर, कूकर, समस्त बिजली उपकरण, भवन निर्माण सामग्री सहित सैकड़ों वस्तुयें यदि आईएसआई के मानको पर खरी नहीं है तो वह जीवन के लिए खतरा बन सकती हैं। इसलिए गुणवत्ता युक्त सामग्री का चयन और उपयोग ही किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *