ट्रेन से कटकर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस - rashtrmat.com

ट्रेन से कटकर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिला मुख्यालय में सोमवार सुबह एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में बंटा मिला। घटना भटेरा और बैहर रोड रेलवे ट्रैक के बीच हुई। जहां ट्रेन से कटकर युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक 1044 के खम्बा नंबर 19 और 20 के बीच शव पाया गया। जहां दो हिस्सों में शव बंटा था।जिसमें युवती का धड़ के नीचे का हिस्सा ट्रैक के बीच मिला, जबकि सिर और धड़ का ऊपरी हिस्सा पटरी के किनारे पड़ा था।
आत्म हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6.30 बजे कटंगी से गोंदिया के बीच चलने वाली कटंगी.गोंदिया ट्रेन से यह हादसा हुआ। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी थी। फिलहाल मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि मृतक युवती कौन है, वह ट्रेन की चपेट में कैसे आ गई इसका खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *