शंकराचार्य की हो सकती है गिरफ्तारी,हाई कोर्ट में लगायी याचिका - rashtrmat.com

शंकराचार्य की हो सकती है गिरफ्तारी,हाई कोर्ट में लगायी याचिका

राष्ट्रमत न्यूज,प्रयागराज(ब्यूरो)।प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद का सियासी रंग अब देखने को मिल रहा है।शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों से यौन शोषण का ने केवल आरोप लगा बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गयी है। उन्हें डर है कि कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। इसलिए मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।


पुलिस ने जांच तेज की
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ 21 फरवरी को एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी। कल यानी सोमवार को पुलिस की एक टीम वाराणसी पहुंची। स्थानीय पुलिस से शंकराचार्य और उनके करीबियों की जानकारी जुटाई।सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस आज शंकराचार्य से पूछताछ करने उनके आश्रम पहुंच सकती है। गिरफ्तारी भी कर सकती है। इसी आशंका को देखते हुए शंकराचार्य ने वकील के जरिए हाईकोर्ट का रुख किया है।

यौन शोषण के आरोप लगे
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मौनी अमावस्या को हुए विवाद के 8 दिन बाद यानी 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। शिकायत में माघ मेला.2026 और महाकुंभ.2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए।

आशुतोष महाराज की  तस्वीर भी दिखाई

इधर, मंगलवार को शंकराचार्य ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। मोबाइल पर अजय पाल शर्मा और आशुतोष महाराज की एक तस्वीर भी दिखाई। इसमें अजय पाल शर्मा केक काटते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि आशुतोष महाराज उनके बगल में खड़े हैं।इनका नाम अजय पाल शर्मा है। इस समय इनके अधीन ही जांच चल रही है। एक हिस्ट्रीशीटर के साथ पुलिस का बड़ा अफसर बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहा है। मेरे खिलाफ सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया। पूरे सिस्टम को मेरे खिलाफ इसलिए लगाया गया हैए ताकि मैं गो.रक्षा अभियान से पीछे हट जाऊंए लेकिन यह संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *