राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा-रायपुर कचुर्लियान मार्ग पर कोष्टा के पास बाइक में सवार होकर मंदिर में भगवान को शादी का निमंत्रण देने निकले थे ऑडी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार हवा उछल कर दूर जा गिरे और मौके पर ही तीनों की मौत हो गयी। टक्कर बहुत ही तेज थी। आडी कार का सामने वाले हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गये। पुलिस जबकि हेलेमेट लगाकर चलने की हिदायत दे रही है। नेशनल हाइवे पर हेलमेट लगाकर ही चलना चाहिए।

महिला समेत तीन की मौत
शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। ये तीनों भगवान को शादी का पहला निमंत्रण देने निकले थे।
बाइक सवार दूर जा गिरे
मृतकों की पहचान शीतल विश्वकर्मा निवासी रतहरा, शिवम विश्वकर्मा और भागवत विश्वकर्मा निवासी चचाई के रूप में हुई है। बताया गया कि 25 फरवरी को भागवत विश्वकर्मा के बेटे शुभम की शादी होनी है। हिंदू परंपरा में शादी का पहला कार्ड भगवान को चढ़ाया जाता है। इस रस्म को पूरा करने भागवत विश्वकर्मा अन्य परिजनों के साथ बाइक से चिरहुला नाथ मंदिर जा रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब 3.30 बजे रायपुर की तरफ से रीवा आ रही एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार हवा में उछलकर दूर जा गिरे। चोट इतनी गंभीर थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस कर रही चालक की तलाश
पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आडी कार की स्थिति को देखा। मौके से कार चालक फरार है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। इधर हादसे के बाद से शादी वाले घर में शोक है।