रीवा में नशीली कफ सिरप के तीन सौदागर पकड़े गए - rashtrmat.com

रीवा में नशीली कफ सिरप के तीन सौदागर पकड़े गए

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के रीवा में नशीली कफ सिरप का धंधा बंद नहीं हुआ है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली कफ सिरप की बिक्री करते हुए तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 31 शीशी नशीली कफ सिरप और 1700 रुपए नकद बरामद किए गए हैं।


31 शीशी कफ सिरप रखा था
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक शहर में घूम.घूमकर नशीली कफ सिरप बेच रहा है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। जहां अंशू खटिक नामक युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली कफ सिरप की 31 शीशी बरामद की गई।
दो अन्य गिरफ्तार
पुलिस ने उससे पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि यह नशीली कफ सिरप नावेद उर्फ अल्ताफ खान और अज्जू उर्फ अक्षत वर्मा के कहने पर बेच रहा था। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश कर उन्हें भी गिरफ्तार किया। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 28/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/21, 22 एवं 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
कौन कौन बेच रहा
जब्त की गई नशीली कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 6246 रुपए है। इस मामले में सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि नशीली कफ सिरप की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसमें और कौन.कौन शामिल हैं।इन तीन लोगों के पकड़े जाने से एक बात साफ है कि शहर के अंदर अभी नशीली कफ सिरप की बिक्री हो रही है।