रायपुर में रेप के आरोपी अब्दुल की दुकान पर बुलडोजर चला - rashtrmat.com

रायपुर में रेप के आरोपी अब्दुल की दुकान पर बुलडोजर चला

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 साल की बच्ची से लगातार पांच दिन तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी की अवैध दुकान बुलडोजर चलाकर ढहा दी गई है। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी 65 ने बच्ची को चाकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया और लगातार पांच दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद नगर निगम ने आरोपी के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया है।

लालच देकर कई बार  घर बुलाया

अब्दुल अंसारी नाबालिग बच्ची से रेप का आरोपी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने 7 से 11 जनवरी के बीच अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कई बार अपने घर बुलाया और उससे दुष्कर्म किया।12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी थी। चाची जब उसे नहलाने ले गई और दर्द की वजह पूछी, तब बच्ची ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

किसी को बताने पर मारने की धमकी दी

बच्ची ने बयान में बताया कि आरोपी गलत काम करने के बाद किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था, जिस वजह से वह डर के कारण चुप रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी का वीडियो भी सामने आया है।

दुकान नियमों के खिलाफ बनाया

रेप के आरोपी के खिलाफ नगर निगम ने भी सख्त रुख अपनाया। उसके अवैध दुकान को ध्वस्त करने के लिए नगर निगम ने बुलडोजर की कार्रवाई की है। इस संबंध में रायपुर की मेयर मीनल चौबे के निर्देश पर पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक आरोपी का दुकान नगर निगम के नियमों के खिलाफ बनाया गया था।