BJP ने मनरेगा की "हत्या" की, राज्य सरकार कर्ज में डूबी-पीसी शर्मा - rashtrmat.com

BJP ने मनरेगा की “हत्या” की, राज्य सरकार कर्ज में डूबी-पीसी शर्मा

राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट (ब्यूरो)। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सोमवार को बालाघाट प्रवास के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने वीबीजी रामजी योजना, बांग्लादेश में हिंदुओं के कथित नरसंहार और भाजपा के “दो चेहरों” को लेकर अपनी बात रखी। शर्मा यहां इंदिरा ज्योति अभियान के प्रभारी के रूप में पहुंचे थे।पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा किभाजपा ने मनरेगा की “हत्या” की है।

भाजपा ने मनरेगा की “हत्या” की 

कांग्रेस पर राम के नाम पर नाराजगी के आरोपों का जवाब देते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि राम की बात करने वाली भाजपा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे के नाम से योजना का नाम शुरू किया है, जिसमें अंत में भगवान राम का नाम रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह नाथुराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या की थी, उसी तरह भाजपा ने मनरेगा की “हत्या” की है।शर्मा ने राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार स्वयं कर्ज में डूबी है, तो वह योजना में अपना 40 प्रतिशत हिस्सा कहां से देगी।

बांग्लादेश जैसे हालात यहां

पीसी शर्मा ने भाजपा और प्रधानमंत्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के दावों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का कथित नरसंहार हो रहा है, लेकिन सरकार इस बारे में बात करने को तैयार नहीं है। सरकार की ओर से ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया जिससे उनकी जान बचाई जा सके।उन्होंने चेतावनी दी कि भारत में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज करने से बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि “ना जाने कब बांग्लादेश जैसे हालात यहां पैदा हो जाएं।”

तीन राज्यों में अभियान

 इस अवसर पर इंदिरा ज्योति अभियान के प्रमुख भास्कर राव रोकड़े ने बताया कि चार वर्षीय इंदिरा ज्योति अभियान मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ व राजस्थान में संचालित है। सम्यक अभियान को चलाने हेतु मध्यप्रदेश को 6 प्रांतों, छत्तीसगढ़ को 3 प्रांतों व राजस्थान को 6 प्रांतों में बांटा गया है। महात्मा गांधी ने 6 जनवरी 1921 को छिंदवाड़ा के चिटनिस गंज से असहयोग आंदोलन की शुरूआत की थी। सम्यक अभियान द्वारा उसी स्थान से 6 जनवरी 2026 से इंदिरा ज्योति यात्रा शुरू की गई है। महाकौशल जोन  में यह यात्रा छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर , जबलपुर, कटनी, डिंडोरी व मंडला के बाद आज बालाघाट पहुंची है। बालाघाट के बाद सिवनी पहुंचेगी। सभी जिला मुख्यालयों में इंदिरा ज्योति समारोह आयोजित किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *