राष्ट्रमत न्यूज,रीवा/ मैहर(ब्यूरो)। मैहर में नेशनल हाईवे30 पर ट्रैक्स क्रूजर कंटेनर से टकरा गया। गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 लोग घायल हैं। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

कटनी से प्रयागराज जा रहे थे
हादसा नादन में सोमवार, 29 दिसंबर देर रात हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्स क्रूजर (MP 20 ZY 2807) में करीब 20 लोग सवार थे। ये सभी कटनी के एनकेजे पकरिया से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में 4 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में शामिल होने जा रहे थे। सभी को संगम में स्नान करना था। ग्राम तिलोरा के पास हाईवे पर वाहन आगे चल रहे कंटेनर में पीछे जा घुसा। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

12 लोगों की स्थिति गंभीर
स्थानीय लोग और पुलिस फोर्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। एक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 11 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
इनकी हुई मौत
- धोंगा पटेल (50) , ट्रैक्स चालक जितेंद्र प्यासी (24) ,एक महिला की कटनी अस्पताल ले जाते हुए मौत,एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
- ये हुए घायल
जगदीश पटेल, रामसहाय पटेल, राम प्रताप पटेल, मैंगो भाई पटेल, श्याम सुंदर पटेल, ओम पटेल, कृष्णा पटेल, सत्य प्रकाश पटेल, सत्यभान पटेल, संतलाल पटेल, सत्यम पटेल और रामप्रता पटेल घायल हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/30/maihar-accident-2025-12-30-12-37-45.jpg)
कंटेनर ड्राइवर की तलाश
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही सामने आई है। ट्रैक्स सवार कंटेनर में पीछे से घुसे हैं। इस घटना के बाद कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।