राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। काग्रेस नेताओं के विरोध करने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कल 25 दिसम्बर के दौरा कार्यक्रम में बदलाव किया गया। अमित शाह को शहर के अटल पार्क में प्रस्तावित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करना था, जिसे प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है। अब गृह मंत्री का पूरा फोकस बसामन मामा गोवंश ग्राम और वहां होने वाले किसान सम्मेलन पर रहेगा।

हमें खुशी है BJP हमसे सहमत हुई
जिला काग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा और मेयर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि हमें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण पर कोई आपत्ति न पहले थे और न अब है। चूंकि नगर निगम से 94 लाख रुपए की प्रतिमा बनाने का टेंडरजारी हुआ था। सनातन धर्म में वैसे भी कहा जाता है कि किसी व्यक्ति की फाइबर की नहीं पत्थर की या फिर धातु की प्रतिमा स्थापित करना चाहिए। लेकिन बीजेपी के नेता अपनी झूठी शान के लिए अटल जी का अनादरण कर रहे थे,इसका हम विरोध कर रहे थे। अटल जी का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है,प्रतिमा का कभी भी अनावरण किया जा सकता है। हमें खुशी है कि अटल जी की फाइबर प्रतिमा का अनावरण नहीं होगा।

फाइबर प्रतिमा भी तैयार नहीं हुई
मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने रीवा आईजी, कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक.चैबंद रखी जाएं।यहां बीजेपी नेताओं को भी लगा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की फाइबर प्रतिमा का अनावरण अनुचित है। वैसे भी फाइबर की प्रतिमा बनकर तैयार भी नहीं हुई है।
किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे
चूंकि गृहमंत्री अमित शाह का रीवा आना तय है,इसलिए अब सीधे बसामन मामा गोवंश ग्राम पहुंचेंगे। यहां वे प्राकृतिक खेती के माडल और गौशालाओं का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे परिसर में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री यहां किसानों को जैविक खेती,गोपालन और आय बढ़ाने के तरीकों पर मंत्र देंगे।
बसामन मामा जाएंगे अमित
रीवा का बसामन मामा गोवंश वन्य विहार अपने आप में एक अनोखा माडल है। करीब 13.35 हेक्टेयर में फैला यह अभ्यारण्य आत्मनिर्भरता है। चार साल वाषिक इसकी आया है।हजारों निराश्रित गायें रखी गयी है।उनके गोबर और गोमूत्र से वर्मी कंपोस्ट, गोनायल फिनाइल, हैंडवाश और टायलेट क्लीनर जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं।