शिवधाम में यातायात का दबाव बढ़ने से एक करोड़ की सड़क मर गयी - rashtrmat.com

शिवधाम में यातायात का दबाव बढ़ने से एक करोड़ की सड़क मर गयी

राष्ट्रमत न्यूज,वारासिवनी(ब्यूरो)। बालाघाट जिले में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए रेल मंत्रालय जगह जगह रेल्वे क्रासिंग में लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए ओवर ब्रिज बना रहा है। ताकि रेल व सड़क यातयात दोनों ही सुगम हो सके। लेकिन ओवर ब्रिज निर्माण में हो रही लेटलतीफी आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।


एक करोड़ की सड़क मर गयी
वारासिवनी अनुभाग मुख्यालय अंतर्गत ग्राम वारा में स्थित रेल्वे क्रासिंग पर लंबे समय से बन रहे ओवर ब्रिज के चलते यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि रेल्वे क्रासिंग के आगे सीएम राइज स्कूल और जीनियस किड्स स्कूल स्थित है।जहां लगभग 1 हजार से अधिक बच्चे पढ़ते है। लगभग 15 दिन पहले रेल्वे ट्रैक पर पुल निर्माण शुरू होने से यहां से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।जिसके चलते स्कूली बच्चों व उनके परिजनों को लालबर्रा रोड होते हुए एवं शिवधाम मोहल्ले कि लंबी दूरी पार करते हुए जाना पड़ रहा है।ओवर ब्रिज निर्माण के पूर्व सुगम यातायात हेतु गायत्री मंदिर के सामने से लगभग 1 करोड़ से अधिक कीमत कि सड़क बनाई गई है। वहीं शिवधाम मोहल्ले में स्थित नहर पर एक पुल भी बनाया गया है। तकनीकी मापदंडों कि अनदेखी की वजह से सड़क पर गढ्ढे हो गए हैं।
जर्जर हो गयी सड़क
वारा रेल्वे क्रासिंग से यातायात पूरी तरह बंद करने के बाद से शिवधाम मोहल्ले में ट्रैफिक का दबाव 10 गुना बढ़ गया है। ज्यादातर दोपहिया और यात्री वाहन बसंे आदि यहीं से होकर गोंडीटोला के रास्ते बालाघाट जा रहे है। ऐसे में कुछ वर्षों पहले ग्राम पंचायत वारा द्वारा बनाई गई सीसी सड़क दम तोड़ती नजर आ रही है। यातायात के भारी दबाव के बीच उक्त सड़क अब गिट्टी उगलने लगी है। कई जगह पर मुरूम मिट्टी डलवाई गई है। जिससे धूल उड़ रहे हंै। यदि समय रहते उक्त सड़क कि मरम्मत नहीं करवाई जाती है तो ओवर ब्रिज निर्माण तक उक्त सीसी सड़क मुरूम मिट्टी रोड में तब्दील हो जाएगी। शिवधाम मोहल्ले से गोंडीटोला के बीच सरपट भागते वाहनों से यहां दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बढ़ गया है। गोंडी टोला के ग्रामीणों ने यहां स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *