डिप्टी CM अटल जी का सम्मान नहीं अपमान कर रहेःइंजीनियर शर्मा - rashtrmat.com

डिप्टी CM अटल जी का सम्मान नहीं अपमान कर रहेःइंजीनियर शर्मा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि अटल पार्क में 25 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की धातु की प्रतिमा लगाने की बजाए फाइवर की प्रतिमा का अनावर गृहमंत्री अमित शाह के हाथों डिप्टी CM कराके उनका सम्मान नहीं बल्कि अपमान कर रहे हैं। सनातन धर्म में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति की प्रतिमा पत्थर की या फिर धातु की लगनी चाहिए।


अटल जी की गरिमा के साथ मजाक
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा अटल जी का यह वर्ष शताब्दि वर्ष है। पूरे वर्ष में कभी भी अटल बिहारी वाजपेयी की धातु की प्रतिमा लगाया जा सकता है। लेकिन डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ला न केवल सनातन धर्म की परंपरा का अपमान कर रहे हैं बल्कि, नगर निगम की मेयर इन काउंसिल के प्रस्ताव का मजाक उढ़ा रहे हैं। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी एक सर्वमान्य नेता थे। किन्तु देखा जा रहा कि डिप्टी CM अपना राजनीतिक कद बढ़ाने के मकसद से और सस्ती लोकप्रियता के लिए इतने बड़े सर्वमान्य नेता की गरिमा एवं सम्मान को ठेस पहुंचाने की राजनीति कर रहे हैं।


बुतपरस्त की ओछी सियासत
एक सवाल के जवाब में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि धातु की प्रतिमा बनने में छह से आठ माह लगते है। बावजूद इसके डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला को इतनी जल्दी क्या है अटल जी की फाइबर की प्रतिमा अटल पार्क में लगवाने की। अमित शाह का प्रोग्राम 25 दिसम्बर के बाद भी तय किया जा सकता है। नगर निगम की मेयर काउंसिल ने अटल जी की मूर्ति के लिए 94 लाख 72 हजार 255 रुपए मंजूर किया है। डिप्टी सीएम केवल अटल जी का नहीं पूरे रीवा का उनके प्रति जो सम्मान है,उसका अनादरण करते हुए बुत परपस्त की ओछी सियासत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *