कोहरा के चलते ट्रक से ट्रेलर टकराया,चालक पांच घंटे केबिन में फंसा रहा चालक - rashtrmat.com

कोहरा के चलते ट्रक से ट्रेलर टकराया,चालक पांच घंटे केबिन में फंसा रहा चालक

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना के बायपास पर खड़े ट्रक को तेज रफ्तार से चला आ रहा है ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के चलते ट्रक ड्राइवर दिनेश रावत केबिन में ही फंस गया। पांच घंटे तक फंसा रहा।कटर से काट कर उसे बाहर निकाल कर उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल उसे भेजा गया। यह हादिसा कोहरे की वजह से हुआ। ट्रेलर चालक को कोहरे की वजह से खड़ा ट्रक दिखा नहीं।


गढ़ पुलिस मौके पर पहुंची
देर रात गढ़ थाना के तहत गढ़ बायपास पर कोहरे की वजह सें सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार से चला आ रहा ट्रेलर जा टकराया। टक्कर इतना तेज था कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक दिनेश रावत केबिन में फंस गया।टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।हादसे की सूचना मिलते ही गढ़ थाना
पांच घंटे बाद चालक निकला
गढ़ पुलिस ने देखा कि चालक केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था।पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। चूंकि ट्रक का केबिन पूरी तरह दब जाने के कारण चालक को बाहर निकालना आसान नहीं था। इसके बाद मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन से कटर मशीन मंगवाया गया। पांच घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चला। सुबह सात बजे के करीब ट्रक ड्राइवर को पुलिस बाहर निकालने में सफल रही। चालक को बाहर निकालते ही एंबुलेंस के जरिए तत्काल शासकीय संजय गांधी अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज जारी है।
कोहरा छटने का इंतजार करें
घना कोहरा की वजह से यह गंभीर हादसा हुआ।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। इन दिनो कोहरा घना होने लगा है। इसलिए पुलिस प्रशासन ने सभी ड्राइवरों से वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने को कहा है।वाहन की स्पीड कम रखें। जहां अधिक कोहरा हो वाहन न चलाएं कोहरा छटने का इंतजार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *