बालाघाट में 45 किमी दूर धान खरीदी केंद्र बनाने का विरोध - rashtrmat.com

बालाघाट में 45 किमी दूर धान खरीदी केंद्र बनाने का विरोध

राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)।  बालाघाट में धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू हो गई है, लेकिन किसान सेवा सहकारी समिति कावेली को खरीदी केंद्र नहीं बनाए जाने से क्षेत्रीय किसान परेशान हैं। अपनी उपज बेचने में आ रही दिक्कतों के कारण किसानों ने अब तक अपनी फसल नहीं बेची है।सभी किसान चाहते हैं कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी कावेली समिति को ही केंद्र बनाया जाए, ताकि वे आसानी से अपनी धान बेच सकें।

सस्ते दामों पर बेच देंगे

किसानों की मुख्य समस्या यह है कि समिति से जुड़े किसानों के लिए धान खरीदी केंद्र सोनगुड्डा बनाया गया है, जो उनके गांवों से 40 से 45 किलोमीटर दूर है। इतनी लंबी दूरी तय कर धान बेचना किसानों के लिए मुश्किल भरा है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसान सेवा सहकारी समिति कावेली को धान खरीदी केंद्र नहीं बनाया जाता है, तो वे अपनी धान सोसाइटी में बेचने के बजाय बिचौलियों को सस्ते दामों पर बेच देंगे।  क्षेत्रीय जनपद सदस्य रमेश नंदकिशोर पंद्रे ने बताया कि किसान सेवा सहकारी समिति कावेली से तीन-चार पंचायतों के लगभग 18 से 20 गांवों के किसान जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *