राष्ट्रमत न्यूज रायपुर(ब्यूरो)।राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर को भीड़ ने पकड़कर जम कर पीटा। इसलिए कि राहुल ठाकुर ने देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो से सड़क किनारे खड़ी 6 से अधिक गाड़ियों को टक्कर मार दी। कई लोग बाल बाल बचे। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथपारा इलाके का है।

लोगों का गुस्सा भड़का
यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर के मामले पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि राहुल ठाकुर पार्टी का सदस्य नहीं है।एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने राहुल ठाकुर को पकड़कर जमकर पीटा।
कार राहुल चला रहे थे
यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर ने बैजनाथपारा इलाके में तेज रफ्तार स्कार्पियो से एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारी और फिर भागने की कोशिश की। कई लोगों को कुचलने से बचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ राहुल ठाकुर को पकड़ने के लिए उसका पीछा करती है। पीछा करने के बाद उनकी कार को रोकने में कामयाब हो जाते हैं।कार राहुल ठाकुर चला रहा था। कार पर यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव लिखा हुआ था। भीड़ ने राहुल ठाकुर को कार से बाहर निकाला और उसकी बुरी तरह पिटाई की। गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ भी की।

फुटेज के आधार पर कार्रवाई होगी
भीड़ ने राहुल ठाकुर की पिटाई के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।देर रात बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।कोतवाली सीएसपी केसरी नंदन नायक ने बताया कि पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त किया है। उसमें यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव लिखा हुआ है। राहुल ठाकुर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।