कोहरे के चलते मथुरा में 8 बसें-3 कारें टकराईं, 13 जिंदा जले - rashtrmat.com

कोहरे के चलते मथुरा में 8 बसें-3 कारें टकराईं, 13 जिंदा जले

राष्ट्रमत न्यूज लखनऊ/ मथुरा(ब्यूरो)। मथुरा के एक्सप्रेस वे पर कोहरे की वजह से एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आठ बसें और तीन कारें आपस में टकरा गयीं। टक्कर में  भाजपा नेता समेत 13 लोगों की जलकर मौत हो गई। 70 लोग घायल हैं। घटना में मृतकों के शव के टुकड़े 17 पाॅलिथीन में ले जाया गया। इससे समझा जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था।  अब डीएनए टेस्ट से इनकी पहचान की जाएगी।

बसें जलकर राख हो गईं

पुलिस के पहुंचने से पहले आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश ठाकुरने बताया कि टक्कर के बाद ऐसा लगा जैसे बम फटा हो। लोग बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूद रहे थे। थोड़ी देर में बसें जलकर राख हो गईं। हमने बस से 8–9 लाशें निकालीं। आरोप है कि रेस्क्यू करीब एक घंटे बाद शुरू हुआ।घायलों को 11 एम्बुलेंस से मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बसों से पुलिस ने खरोच-खरोच कर शवों को उठाया। वहीं, सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया।

6 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन  

हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 पर हुआ। पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF के 50 जवानों और 9 थानों की पुलिस ने 6 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। हादसे के चलते एक्सप्रेस-वे पर 3 किमी लंबा जाम लग गया था। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ADM प्रशासन अमरेश जांच का नेतृत्व करेंगे। मजिस्ट्रेट जांच में 2 सदस्यों को जोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *