बालाघाट में पहली बार रिटायर कर्मचारी डिजिटल अरेस्ट,शिकायत दर्ज कराया - rashtrmat.com

बालाघाट में पहली बार रिटायर कर्मचारी डिजिटल अरेस्ट,शिकायत दर्ज कराया

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले में सालेटेका निवासी खिलाड़ी बिसेन को करीब पन्द्रह मिनट डिजिटल अरेस्ट किया गया।साइबर ठग ने अपने आप को मुंबई का पुलिस अफसर बताया। उनसे कहा तुम्हारा मोबाइल अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह मोबाइल 2025 से पंजीकृत है। खिलाड़ी बिसेन सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं।


ठग पैसे एठने फोन किया
खिलाड़ी बिसेन के साथ यह वाकयात शनिवार को हुआ। काॅलर ने बिसेन को मुंबई आकर बयान दर्ज कराने को कहा। इसके बाद काॅल को आरके चैधरी नामक व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिया गया। बिसेन ने बताया कि उन्हें तुरंत आभास हो गया था कि यह एक फर्जी काॅल है और ठग उनसे पैसे ऐंठना चाहते हैं।
शोर शराबा नहीं करने कहा
बिसेन ने बताया ठग जानकारी जुटाने के लिए उनसे बातचीत जारी रखी। मैं भी उत्सुकता से उनसे बात चीत जारी रखा। वीडियो काॅल के दौरान एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखाई दिया,जबकि दो तीन लोग सादे कपड़ों में थे। पृष्ठभूमि में मुंबई पुलिस का लोगो भी दिख रहा था। ठगों ने बिसेन को एक कमरे में बंद रहने और शोर शराबा नहीं करने का निर्देश दिया। और बयान लेने के लिए ऐसा कर रहे हैं उन्होंने कहा।इस दौरान बिसेन को लगभग 15 मिनट तक कमरे में रखा गया और उनसे बातचीत की जाती रही। उन्होंने ठगों के काॅल नंबर और व्हाट्सएप नंबर नोट कर लिए थे। ठगों ने उनसे आधार नंबर व्हाट्सएप पर भेजने को भी कहा था। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया।


साइबर पुलिस कर रही जांच
बिसेन ने अपने साथ हुए वकयात की शिकायत हट्टा थाने में और फिर साइबर थाने में दर्ज करा दिये हैं। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि अन्य लोग इस तरह की डिजिटल ठगी का शिकार न हों और जागरूक रहें। साइबर पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *