नकली दवा बचेने वाला अन्ना पूर्ण मेडिकल स्टोर्स सीज - rashtrmat.com

नकली दवा बचेने वाला अन्ना पूर्ण मेडिकल स्टोर्स सीज

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। डिप्टी CM के शहर रीवा में नकली दवा बचेने वाला अन्ना पूर्ण मेडिकल स्टोर्स को प्रशासन ने आज सोशल मीडिया में वीडियो वायरल के आधार पर सीज कर दिया है। वीडियो में अन्ना पूर्ण मेडिकल के संचालक दलबीर द्विवेदी ने डाॅक्टर और स्वास्थ्य विभाग के गड़बड़जाले का खुलासा किया। कायदे से प्रशासन को डाॅक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई करना चाहिए था। लेकिन मेडिकल स्टोर्स को सीज कर मामले की जांच करने की बात कही गयी है।


सच्चाई  यही है
अन्ना पूर्ण मेडिकल स्टोर्स के संचालक दलबीर ने कहा कि हमने वही बात कही जो सच है।हम कोई नकली दवा नहीं बेचते।डाॅक्टर जो लिखते हैं वही दवा बेचते हैं। हम कोई गलत काम नहीं करते। जो करते हैं वो बड़े लोग हैं। अघिकारियो के समक्ष और मीडिया के समक्ष वो सफाई दे रहे थे।


दवाओं के सेम्पल लिया गया
वीडियो में मेडिकल संचालक ने साफ साफ कहा कि हम खुद बेच रहे हैं नकली दवाए 50 की दवा 300 में। डाॅक्टर कमीशन के लिए मजबूर करते हैं।यह बयान सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया।मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन,ड्रग्स कंट्रोलर और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई। टीम ने रीवा के अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की और दुकान को सीज कर दिया। दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।


सख्त कार्रवाई की जाएगी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह जांच केवल एक दुकान तक सीमित नहीं रहेगी। अन्य मेडिकल स्टोरों और संबंधित डाॅक्टरों की भूमिका भी खंगाली जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि जो भी दवा माफिया और कमीशनखोरी में शामिल पाया जाएगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बड़ी मछली को पकड़ें
रीवा शहर में इस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। लोग अब यह मांग कर रहे हैं कि जिम्मेदार डाॅक्टरों और अधिकारियों के खिलाफ भी ठोस कदम उठाए जाएं। केवल एक मेडिकल स्टोर्स को सीज करने से काम नहीं चलेगा। कायदे से यह पता करना चाहिए कि नकली दवा के धंधे में कौन कोन शामिल है। कौन सी कंपनियां नकली दवा की सप्लाई कर रही है,उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी तो प्रदेश स्तर तक बड़ी मछली पकड़ी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *