राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। रीवा के जवा थाना क्षेत्र में रात को प्रेमी से मिलने पहुंची 19 साल की युवती की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। वह घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में पहुंची थी। यहां उसका प्रेमी इंतजार कर रहा था। पुलिस इस मामले में प्रेमी और जिसके खेत में करेंट लगाया गया था,सारे पहलुओं की जांच कर रही है।

प्रेमिका के भाई को फोन किया
प्रेमी ने युवती के भाई को रात तीन बजे फोन पर सिसकते हुए बताया कि उसकी बहन की करंट लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
करेंट की चपेट में आ गयी युवती
प्रेमिका घर से दो किलोमीटर दूर अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। प्रेमी पहले ही पहुंच गया था। कुछ देर बाद युवती वहां पहुंची लेकिन खेत में करेंट लगने की वजह से वो उसकी चपेट में आ गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी।
प्रेमी प्रेमिका के बीच दोस्ती थी
जवा थाने के एएसआई अखिलेश्वर सिंह के अनुसार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर जांच की गई।युवक और युवती दोनों की उम्र करीब 19 साल थी। दोनों के बीच दोस्ती थी। खेत पटेल का है। खेत के चारों ओर लोहे के कंटीले तार लगाए गए थे। इनमें करंट दौड़ाया गया था। युवती इन्हीं कटीले तार के करेंट की चपेट में आ गयी।खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।