क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की मौत,मन्नतों के बाद मिली थी बेटी - rashtrmat.com

क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की मौत,मन्नतों के बाद मिली थी बेटी

राष्ट्रमत न्यूज नई दिल्ली(ब्यूरो)।पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज.2 स्थित निजी स्कूल में बुधवार को तीसरी कक्षा की एक छात्रा क्लासरूम में अचेत होकर गिर गई। उसे अस्प्ताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उस मृत घोषित कर दिया।छात्रा की हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। मन्नतों के बाद इस बेटी का जन्म हुआ था। मां ने बेटी के जन्म के बाद कॅरिअर दांव पर लगा दिया था।

Nine Year-Old Girl Dies in Delhi School Classroom CCTV Footage of Incident Surfaces दिल्ली के मयूर विहार स्थित स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ साल की बच्ची की मौत ने खुशियां छीन लीं। पिता मौलाना आजाद अस्पताल में एंबुलेंस चलाते हैं और शाम को जिम में ट्रेनिंग देते हैं। बेटी की पढ़ाई, उसकी पसंद और उसकी खुशियां ही दुनिया थी।

Nine Year-Old Girl Dies in Delhi School Classroom CCTV Footage of Incident Surfaces

तीसरी कक्षा में पढ़ती थी छात्रा
छात्रा मयूर विहार फेज-2 स्थित निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे उसके पिता उसे स्कूल छोड़कर आए थे। करीब 10 बजे परिवार को स्कूल से बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। घर पर मौजूद उसकी मां तुरंत स्कूल की ओर रवाना हुईं। 
  स्कूल स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्हें बेटी की मौत की जानकारी मिली। स्कूल के शिक्षकों ने परिवार को बताया कि सुबह करीब 8:30 से 9:10 बजे तक स्कूल में पीटी पीरियड था। पीरियड समाप्त होने के बाद सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में लौट आए।

Nine Year-Old Girl Dies in Delhi School Classroom CCTV Footage of Incident Surfaces

पोस्ट पार्टम की रिपोर्ट का इंतजार

छात्रा भी कक्षा में आकर खड़ी हो गई। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि उसने दोनों हाथ कमर पर रखे और अचानक मुंह के बल फर्श पर गिर गई। गिरने से उसकी ठोड़ी पर भी चोट लगी। घटना की जांच के लिए क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने स्कूल पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने स्कूल का सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Nine Year-Old Girl Dies in Delhi School Classroom CCTV Footage of Incident Surfaces

छात्रा क्लासरूम में अचेत होकर गिरी, तोड़ा दम
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा की अचानक गिरने से मौत हो गई। वीडियो में दिख रहा कि खेल का समय समाप्त होने के बाद छात्रा जैसे ही अपनी कक्षा में पहुंची, वह अचानक खड़े-खड़े फर्श पर गिर पड़ी। कक्षा में मौजूद शिक्षिका ने उसे उठाकर बैठाने का प्रयास किया और तुरंत स्कूल प्रशासन को इसकी सूचना दी। छात्रा को तत्काल पांडव नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।

Nine Year-Old Girl Dies in Delhi School Classroom CCTV Footage of Incident Surfaces

इसके बाद स्कूल प्रशासन छात्रा को निर्माण विहार स्थित एक अन्य निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और पुलिस को सूचना दी गई। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *