राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले के वारासिवनी में रेलवे क्रासिंग से वाहनों का आवागमन 5 दिसंबर से बंद हो जाएगा। रेलवे ओवरब्रिज आरओबी के निर्माण के प्रारंभिक चरण में गर्डर लान्चिंग की वजह से 5 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आवागमन बंद रहेगा। 26 दिनों के लिए बंद रहेगा।

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल ने बताया कि वारासिवनी बालाघाट रोड पर निर्माणाधीन आरओबी में रेलवे गर्डर लान्चिंग का कार्य करने जा रहा है। कोई दुर्घटना न हो इसलिए पांच दिसम्बर से वारासिवनी में रेलवे क्रासिंग से वाहनों का आवागमन बंद किया जा रहा है। कोई दुर्घटना न हो इसलिए रेलवे क्रासिंग मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करने आदेश जारी किया गया हे। इस अवधि के लिए एक अनुमोदित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।
वाहनों के लिए मार्ग तय
पांच दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक वाहनों का रूट तय कर दिया गया है।वारासिवनी से बालाघाट मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग से सभी प्रकार के यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। वारासिवनी, रामपायली और कटंगी की ओर से बालाघाट जाने वाले दोपहिया और हल्के चार पहिया वाहन जयस्तंभ चैक से लालबर्रा रोडए गायत्री मंदिर, वारा दुर्गा मंदिर होते हुए बालाघाट मुख्य मार्ग पर पहुंचेंगे।

इस तरह बालाघाट जाएंगे
बालाघाट से वारासिवनी और कटंगी की ओर जाने वाले दोपहिया और हल्के चार पहिया वाहन ग्राम वारा.दुर्गा मंदिर, वारा होते हुए गायत्री मंदिर से जयस्तंभ चैक के रास्ते वारासिवनी में प्रवेश करेंगे। वारासिवनी से बालाघाट जाने वाले सभी भारी मालवाहक वाहन जयस्तंभ चैक से लालबर्रा रोड, नेवरगांव होते हुए लवादा से बालाघाट पहुंचेंगे। रामपायली की ओर से आने वाले सभी भारी मालवाहक वाहन वारासिवनी के दीनदयाल चैक से जयस्तंभए लालबर्रा रोड, नेवरगांव होते हुए लवादा से बालाघाट जाएंगे।
ऐसे वारासिवनी पहुंचेंगे
बालाघाट से वारासिवनी, रामपायली तथा कटंगी की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गर्रा से लवादा.नेवरगांव होते हुए वारासिवनी पहुंचेंगे। वैकल्पिक रूप से वे गर्रा से डोंगरिया, हाईवे रोड से लवादा होते हुए नेवरगांव से वारासिवनी, रामपायली या कटंगी पहुंच सकते हैं।

बालाघाट मुख्य मार्ग पर पहुंचेंगे
जबकि बालाघाट से वारासिवनीए कटंगीए रामपायली की ओर से आने वाले हल्के चार पहिया वाहन ग्राम वाराटोला से रामचंदानी राईस मिल के पास से शिवधाम मोहल्ला होते हुए दीनदयाल चैक वारासिवनीए कटंगी और रामपायली की ओर रवाना होंगे तथा वारासिवनी से बालाघाट की ओर जाने वाले यात्री परिवहन वाहन दीनदयाल चौक से विनायक मंदिर.शिवधाम मोहल्ला से वाराटोला होते हुए बालाघाट मुख्य मार्ग पर पहुंचेंगे।