राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। उत्तरसामान्य वन मण्डल के उकवा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमरूटोला रोड़ के पास से वन विभाग की टीम ने वन्यप्राणी बाघ के 13 नाखुन के साथ दो व्यक्तियों को रंगेहाथ पकड़ा । कार्यवाही उपरांत आरोपियों को बैहर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए है, जिनकी तलाश की जा रही है।

लाल पोटली से निकले नाखून
जानकारी अनुसार, 12 अक्टूबर को डब्लूसीसीबी भोपाल से वन परिक्षेत्र अधिकारी को सूचना के आधार कान्हा टाइगर रिजर्व की टीम के साथ एक दल का गठिन किया गया। परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम उकवा से छपरवाही मार्ग पर अमरूटोला रोड़ के पास चार व्यक्तियों को दो मोटरसाइकिल के पास खड़े देखा गया, जो फॉरेस्ट के अधिकारी को देख व्यक्ति भागने लगे। जिसमें से दो व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा गया। जिन्होने नाम महेंद्र पिता शोभाराम मड़ावी तथा महेंद्र राऊत पिता रामेश्वर राऊत बताया। महेंद्र की तलाशी लेने पर उसके जेब से लाल कपड़े की बंधी एक पोटली में 13 नग नाखून मिले, जो उसके द्वारा वन्य प्राणी बाघ के होना बताया। जिसे व्यापारी को बेचने के लिए खड़े थे।

वन्य प्राणी बाघ के 13 नग नाखून
व्यापारी के बारे में बताया कि किशोर उर्फ नंदकिशोर पटले फंडकी मोहगांव निवासी को पता है। जहां उक्त अपराध में लिप्त अन्य दो आरोपी सतीश पिता प्रताप भलावी निवासी ग्राम मैरा लामता तथा किशोर उर्फ नंदकिशोर पटले ग्राम फंडकी मोहगांव फरार हैं। भागे हुए दो आरोपियों की पहचान सतीश भलावी और किशोर पटले के रूप में हुई है, जिनकी तलाश जारी है। हालांकि यहां कार्यवाही उपरांत मौके से वन्य प्राणी बाघ के 13 नग नाखून, दो मोटरसाइकिल जप्त किये गये और आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 2747/47 पंजीकृत किया गया। कार्यवाही उपरांत आरोपी महेंद्र मड़ावी और महेंद्र राऊत को बैहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं। इस पूरे प्रकरण की कार्यवाही में कु. प्रियंका मरकाम वन क्षेत्रपाल वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर उकवा, राजेंद्र कुमार गनवीर उपवन क्षेत्रपाल, कन्हैयालाल मडावी कार्यवाहक वनपाल, सचिन पदमें वनरक्षक, बजारीसिंह ठाकरे वनरक्षक, प्रताप चौरसिया वनरक्षक, कमलेश मसराम वनरक्षक एवं अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।