CM बनने के लिए जरूरी है कांग्रेस नेतृत्व को 500 करोड़ देना - rashtrmat.com

CM बनने के लिए जरूरी है कांग्रेस नेतृत्व को 500 करोड़ देना

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के बयान से राजनीति में खलबली है। उन्होंने कहा कि जो पांच सौ करोड़ का सूटकेस कांग्रेस नेतृत्व के पास पहुंचाता है वहीं सीएम बनता है। वैसे पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद से राजनीति से दूर हैं। अब उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने पति की राजनीति में वापसी के साथ पार्टी बदलने के संकेत दिए हैं।

कौर के बयान से मुश्किलें
नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने पिछले महीने फिर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।अब नवजोत कौर ने कांग्रेस के सामने सिद्धू को 2027 के लिए मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की शर्त रख दी है। लेकिन नवजोत कौर नेे कांग्रेस में 500 करोड़ रुपये की अटैची वाली बात कहकर नवजोत सिद्धू की सियासी राह को आसान बनाए जाने के बजाय कहीं मुश्किल तो नहीं कर दिया।

CM होने के लिए सरदार होना जरूरी
नवजोत कौर सिद्धू पार्टी बदलने से पहलेे कांग्रेस नेतृत्व पर सीएम पद के लिए 500 करोड़ के सूटकेस लेने का आरोप लगाया है। नवजोत कौर के इस दावे के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी कांग्रेस पर तगड़ा हमला बोला। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस में सीएम बनने के लिए कई पैमाने हैं। इसमें एक मापदंड सिक्ख होना भी है। जिस पर सिद्धू खरे उतरते हैं।

वह सीएम बन जाता है

नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। फिर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के बाद कांग्रेस नेतृत्व को निशाने पर लिया। नवजोत कौर ने कहा कि कांग्रेस में जो 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, वह सीएम बन जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सीएम की कुर्सी पर बैठने के लिए 500 करोड़ रुपये नहीं हैं। अगर कोई भी पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब को बेहतर बनाने की शक्ति देती है, तो हम परिणाम देंगे और राज्य को एक स्वर्णिम पंजाब में बदल देंगे। उनका इशारा साफ था कि सिद्धू अब सीएम चेहरा बनने की शर्त पर राजनीति में दोबारा सक्रिय हो सकते हैं।

CM की कुर्सी 350-500 करोड़ रुपये में बेची

नवजोत कौर के बयान के बाद कांग्रेस एक बार फिर निशाने पर आ गई। आप के प्रदेश प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि CM की कुर्सी 350-500 करोड़ रुपये में बेची जा रही है, तो यह राजनीति नहीं है । यह भ्रष्टाचार की खुली नीलामी है। फिर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार को कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस के पास लोगों को सीएम बनने के योग्य बनाने के कई मापदंड हैं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, मगर कहा कि उन्हें भी किसी ने बताया था कि किसी को मुख्यमंत्री का पद 350 करोड़ रुपये में मिला।