पाइप लाइन में लीकेज नहीं होना चाहिएःकलेक्टर - rashtrmat.com

पाइप लाइन में लीकेज नहीं होना चाहिएःकलेक्टर

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। आमजनता को साफ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में जल सुरक्षा-जल संरक्षण तथा जल सुनवाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पेयजल स्त्रोत से लेकर आमजनता के घर तक पहुंचने पर उसकी शुद्धता बनाए रखना है। नलजल योजनाओं की पाइपलाइन में लीकेज में सुधार तथा हैण्डपंपों में सुधार के कार्य तत्परता से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पेयजल के स्त्रोत की पानी की जाँच करने के लिए चिन्हित दल घर-घर जाकर पेयजल के नमूने ले रहे हैं।

आवेदन पर हैण्डपंप का सुधार
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में नगर परिषदों में जल सुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्परता से निराकरण किया गया। पाइपलाइन लीकेज की शिकायत पर सुधार का कार्य कराते हुए खराब हैण्डपंप को भी सुधारने की कार्यवाही की गई। नगर परिषद मनगवां में वार्ड क्रमांक 5 में नागेश्वर जायसवाल एवं वार्ड क्रमांक 4 के सचिन सोनी द्वारा प्रस्तुत पाइपलाइन लीकेज की शिकायत पर सुधार का कार्य कराया गया तथा वार्ड क्रमांक 15 के दुर्गेश कचेर की शिकायत पर हैण्डपंप सुधार का कार्य किया गया। जबकि नगर परिषद सिरमौर में शिवकुमार कुशवाहा के आवेदन पर हैण्डपंप सुधार का कार्य कराया गया।

हैण्डपंप खराब होने की शिकायत

नगर परिषद गुढ़ में जल सुनवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 14 में मुन्नालाल साकेत व रामरहीश त्रिपाठी के आवेदन पर हैण्डपंप सुधारा गया तथा वार्ड क्रमांक एक में रमेश प्रजापति द्वारा नलजल पाइपलाइन लीकेज की शिकायत पर तत्परता से लीकेज को सुधारा गया। इसी प्रकार नगर परिषद गुढ़ में वार्ड क्रमांक 2 के सतीश चिकवा व वार्ड क्रमांक 4 के राजेश कचेर के आवेदनों पर हैण्डपंप सुधार का कार्य कराया गया। साथ ही वार्ड क्रमांक 3 में रफीक मंसूरी द्वारा कनेक्शन में नल से कम पानी आने की
शिकायत पर कनेक्शन का सुधार कार्य किया गया। नगर परिषद बैकुण्ठपुर में वार्ड क्रमांक 6 के मोनू सिंह की शिकायत पर पाइपलाइन लीकेज को सुधारते हुए वार्ड क्रमांक 15 के नितिन मिश्रा की हैण्डपंप खराब होने की शिकायत पर सुधार का कार्य किया गया।