बिना नम्बर के ट्रेक्टर से रेत का अवैध परिवहन करने पर जब्त - rashtrmat.com

बिना नम्बर के ट्रेक्टर से रेत का अवैध परिवहन करने पर जब्त

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। पुलिस एवं खनिज विभाग के अमले द्वारा खैरलांजी तहसील के ग्राम नोनसा में छापामार कार्यवाही कर रेत का अवैध परिवहन करने पर एक ट्रेक्टर को ट्राली सहित ट्रेक्टर को जब्त किया गया है। खनिज के अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए 17 अक्टूबर को खैरलांजी थाना प्रभारी राम सिंह एवं खनिज निरीक्षक सुरेश कुमार कुलस्ते ने अपने अमले के साथ ग्राम नोनसा में संयुक्त रूप से छापामारा।
खनिज नियम के तहत कार्रवाई
इसमें रेत के अवैध परिवहन में लिप्त पाये जाने पर बिना नंबर के इंडो फार्म ट्रैक्टर इंजन क्रमांक सी 328616323पीआर को ट्राली सहित जब्त कर खैरलांजी थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। ट्रेक्टर मालिक के विरूद्ध खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।