साढ़े चार हजार में खून का सौदा करने वालों को SDM ने पकड़ा - rashtrmat.com

साढ़े चार हजार में खून का सौदा करने वालों को SDM ने पकड़ा

राष्ट्रमत न्यूज,सतना(ब्यूरो)। जिला चिकित्सालय में खून की दलाली की खबर एसडीएम राहुल सिलाड़िया को मिली। उन्होंने तय किया कि क्या सच है इसका पता लगाया जाए। और उन्होंने योजना के अनुसार जिला चिकित्सालय की पुलिस चैकी में खून की दलाली करने वालों से बातें की। और उन्हें साढ़े चार हजार रुपए दिये। दिये गए रुपयों का नम्बर नोट कर लिया। और अपना जाल बिछाया। इसके बाद तीन लोगों को एसडीएम ने खून की दलाली करते पकड़ा।


साढ़े चार हजार में सौदा
एसडीएम राहुल सिलाड़िया को पता चला कि यहां पान ठेला वाले और फल बेचने वाले खून की दलाली करते हैं। एक व्यक्ति को मरीज का परिजन बनाकर जिला चिकित्सालाय के सामने चाय और पाान वाले के पास भेजा। पान वाले ने बताया कि फल का जो ठेला वाला है,उससे मिलो वो खून उपलब्ध करा देगा। फल वाले को कहा गया कि साढ़े चार हजार रुपया दिया जाएगा। पुलिस ने दलाल रजनीश पिता शुभकरण साहू निवासी जैतवारा को पकड़ा।सतना में थैलेसीमिया से पीड़ित 5 बच्चों के ब्लड ट्रांसफ्यूजन से HIV संक्रमित होने के मामले में जिला स्तरीय टीम की जांच पूरी हो गई है। टीम ने माना है कि बच्चों तक HIV किसी न किसी डोनर के ब्लड से पहुंचा है। टीम ने सभी डोनरों को एक-एक कर ट्रेस करने की सिफारिश भी की है।

ब्लड की दलाली की बात कर रहा

एसडीएम खुद मौके पर पहुंचा। डमी खरीदार से पूछा कि ब्लड अरेंज कराने की बात किसने कही थी? उसके बताने पर टीम ने मौके से ही मोहम्मद कैफ को पकड़ लिया। इनके गिरफ्त में आने के बाद कार्रवाई कर रही पुलिस को एक परिजन ने बताया कि अस्पताल के भीतर भी एक व्यक्ति ब्लड की दलाली की बात कर रहा है।इस पर एक टीम भीतर पहुंची और अनिल गुप्ता नाम के व्यक्ति काे पकड़कर थाने ले गई।