जनपद हरिद्वार। रुड़की शहर में अंतरराष्ट्रीय न्यास “महिला काव्य मंच” की रुड़की इकाई की फरवरी माह की मासिक काव्य गोष्ठी इकाई अध्यक्ष अर्चना त्यागी के निवास स्थान “उत्सव” में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित सदस्यों के आत्मपरिचय से हुई, जिसके बाद विभिन्न विषयों पर काव्य प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ।

महिलाएं निडर होकर आगे बढ़ें
कवयित्रियों ने समाज, नारी शक्ति, देशप्रेम,भक्ति और मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जसवीर सिंह चौधरी की पत्नी श्रीमती सुभाषिनी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की रचनाओं की सराहना करते हुए महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
इस अवसर पर अनुपमा शर्मा, अनुपमा गुप्ता, शाहिदा शेख, ममता त्यागी, वीना सिंह, कविता गोयल, अलका घनशाला, अर्चना त्यागी, ममता चन्द्रा, निधि जैन, संगीता शर्मा तथा अनामिका त्यागी की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सार्थक और यादगार बना दिया।उत्तराखंड प्रभारी सीमा शर्मा जी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रुड़की इकाई की अध्यक्ष अर्चना त्यागी का सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। गोष्ठी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।